Kya din khusi ka aaya 1

हिन्दी

क्या दिन खुशी का आया, रहमत का बादल छाया, दुनिया का मुन्जी आया, आ हा हा हाल्लेलुयाह। 1. एक दूत मरियम पास आया, बोला जन्मेगी तू बेटा, नाम उस का यीशु रखना आ हा हा हाल्लेलूयाह । 2. पूरब से निकला तारा, जिसने किया इशारा, रास्तों का बना सहारा, आ हा हा हाल्लेलूयाह । 3. स्वर्गदूत ज़मीन पर आये, परमेश्वर वचन सुनाये, चरनी में यीशु आए, आ हा हा हहाल्लेलूयाह। 4. वो आया प्रेम बढ़ान, दुखों को दूर भागने, पापों से मुक्ति दिलान, आ हा हा हाल्लेलूयाह।