Maa Jaise Smbalti Hin

हिन्दी

माँ जैसे संभालती है वैसे ही येशु संभालेगा..2 अंध्यारे इस जग में वो तुझको कभी ना छोड़ेगा राहो में अगर कांटे हो मुसीबत भरा हो सफर गोदी में येशु उठाके तुझको खुद चलेगा काँटों पर 2 माँ जैसे आसूं पोछती हर आसूं येशु पोछेगा तेरी एक हसी के लिए वो अपना लहू बहा देगा सुख में सब पास होते है दोस्त साथ चलते है दुःख मैं सब छोड़ जाते हैं अपने बेगाने बन जाते हैं माँ जैसे संग संग रहती है वैसे ही येशु संग संग रहेगा चाहे सुख हो चाहे दुःख हो तुझको कभी ना छोड़ेगा।