Mahamari ane par Maharog ane par

हिन्दी

महामारी आने पर महारोग आने पर डरूंगा नहीं, मैं टलूँगा नहीं येशु का लहू मेरे रगों में है यीशु का नाम मेरे मस्तक पर है मुझमें यीशु सदा जीवित है डरूंगा नहीं, मैं टलूँगा नहीं बड़ी आंधी आने पर, बड़ी लहर उठने पर डरूंगा नहीं, मैं टलूँगा नहीं अभिषेक की शक्ति मेरे अंदर है, अधिकार बी मेरे होठों में है मेरा येशु सदा जीवित है डरूंगा नहीं, मैं टलूँगा नहीं अतिक्लेश आने पर, सब कुछ नष्ट होने पर डरूंगा नहीं, मैं टलूँगा नहीं प्रभु का वचन मेरे ख्वाबों में है उसकी वाणी मेरे कानों में है मेरा येशु मेरे संग है सदा डरूंगा नहीं, मैं टलूँगा नहीं