Aaradhana ho aatma se

हिन्दी

आराधना हो आत्मा से आराधना हो सच्चाई से हर एक जीव जिसमें हो प्राण यहोवा की आराधना करें 1 यहोवा राफा वो है तेरा चंगाई देनेवाला चंगा करता हाथों से छूकर आ तू उसके पास 2 बहता उसका लहू क्रूस के तले 2 आये जो भी उसके पास देता वो छुटकारा;- आराधना… 2 यहोवा शालोम वो है तेरा शांति देनेवाला अपनी आशीषों से वो भरेगा तेरे जीवन को 2 महा सागर जैसी बाधाओं मे खोलेगा द्वार 2 पाप और श्राप होंगे दूर यीशु के लहू से;- आराधना… 3 यहोवा निस्सी वो है तेरा विजय देनेवाला शत्रु तेरे घेरे तुझको तू न घबराना 2 देख तेरे सामने प्रभु ने दे दी विजय 2 छुटकारा केवल यीशु ही मे है;- आराधना… 4 मैं जीवन भर यहोवा के गीत गाता रहूँ बना रहूँगा जब तक मैं गाऊँ उसका भजन 2 प्रभु की सेवा करूँ जब तक है मुझमें जान 2 चाहे सारी दुनिया करे मेरा अपमान;- आराधना…