हिन्दी
महिमा महिमा हो यीशु की 2
महिमा महिमा हो येशू की 2
हल्लेलुय्या हाल्लेलुय्या जय येशू की
हाल्लेलुय्या हाल्लेलुय्या जय येशू की
राजाओं का राज प्रभुओं का प्रभु
सामर्थ में सबसे महान की;- महिमा…
असंभव को संभव करने वाला
प्रभु अनादी अनन्त की;- महिमा…
प्रेमी अनोखा शांती का राजा
करूणा का सागर की;- महिमा…
अल्फा ओमेगा आशिषों का सोता
सृष्टी का आधार की;- महिमा…