हिन्दी
मैं आता हूं तेरे पास
प्रभु यीशु मेरे मसीह
मेरे पापों के लिये ही
उद्धार दे दे मसीह (2)
1 स्वर्गधाम छोड़ के आया
उद्धार देने मुझे (2)
चरणों में तेरे आता (2)
तुझको ये दिल देता मसीह
2 मुझे पापों से छुड़ाने
लहू क्रूस पर बहा दिया (2)
कितना गहरा प्यार किया (2)
मैं भुला न सकूंगा कभी
3 स्वीकार कर प्रभु मुझे,
अपने राज्य में ले ले (2)
आजा तू मेरी जिंदगी में (2)
मेरी जिंदगी तेरी मसीह