Mai mandir hu tera - meri sas mam teri sas

हिन्दी

मेरी सांस में तेरी सांस है मेरी रूह में पाक रूह मेरी आंख में तेरी आंख है मेरे हाथ में तेरा हाथ तू चले मैं चलूं तू रुके मैं रुकू तू कहे जो वही मैं करूं तू छुए मैं छुऊँ जो कहे वो करू रूह मन जिस्म सब सौंप दो मैं मंदिर हूं तेरा जिंदा घर हूं तेरा मेरी मर्जी अब नहीं तेरी होगी रज़ा यही बन गया मेरा सारा जीवन ए खुदा ए खुदा मैं मंदिर हूँ तेरा, में मंदिर हूँ प्रभु का मंदिर हूँ, पवित्र मंदिर हू तेरा जलाल मुझ में दिखे सूरत तेरी मैं बनू जब रूह तेरा है मुझ में तो आजाद हूं पाक हूं ऐसा बर्तन बनू जिसमें तू है भरा झूठ मिट जाए कर दे खरा मैं खुदावन में हूं हो गया हूं नया जो पुराना था जाता रहा ए मददगार तुझसे है प्यार ए पाक रूह पाक रूह सिखला मुझे अपना कलाम दिखला मुझे राह तू तूने मुझ को चुना मुझ में रहने लगा ऐसा मुझपे करम है किया पापी इतना बड़ा जो गुनहगार था अपना बेटा मुझे कर दिया