Mai yeshu ke sath nur - chalte chalte noor

हिन्दी

१ मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा दिन और रात उसके पीछे मैं चलूँगा नूर में चलूँगा, पीछे चलूँगा यीशु मेरा मूँजी मसलूब चलते चलते नूर में, यीशु के साथ, हालेलुयाह चलते चलते थामते, यीशु के हाथ नूर में मैं रहूँगा, फतह पाऊँगा मैं नूर में चलता चलूँगा २ मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा हो अंधेरी रात मैं ना डरूँगा पैर उठाऊंगा, दिल से गाऊँगा यीशु मेरा मुंजी मसलूब ३ मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा जब कभी आवाज़ उसकी सुनुंगा उससे कहूँगा, तुझे सब दूंगा यीशु मेरा मुंजी मसलूब ४ मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा, ताकते ताकते रोज़ मदद पाऊँगा, रंज हो या खुशी हो, या नज़दीक हो मौत, यीशु मेरा मूँजी मसलूब ५ मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा अपनी आँख उसकी तरफ लगाऊंगा हाथ में ले सलीब झंडा है अजीब यीशु मेरा मूँजी मसलूब