Maine Dhundha - Tere jaisa na koi mila masih

हिन्दी

मैंने ढूंढा ये सारा जहां तेरे जैसा न कोई मिला -2 जैसे तूने किया है क्षमा तेरे जैसा न कोई मिला मैंने ढूंढा ये सारा जहां तेरे जैसा न कोई मिला पापों का था कर्ज मुझपे जो भारी दुखों में ज़िंदगी गुजारी थी सारी मेरे गुनाहों से मुझको बचाने तूने खुदा अपनी ज़िंदगी थी वारी -2 तूने कर दी है कीमत अदा तेरे जैसा न कोई मिला मैंने ढूंढा ये सारा जहां… दुनियां के आगे दोहाई बहुत दी आंसू के बिन न मिला मुझको कुछ भी तुझको मिला जब मैं तब तुझको जाना तब तेरे आगे जो मैंने दुआ की -2 तूने सुन ली है मेरी दुआ तेरे जैसा न कोई मिला मैंने ढूंढा ये सारा जहां… हसरत को पूरी तूने किया है जो मैंने मांगा वो तूने दिया है दे के सकून मेरी जिंदगी को तूने मेरा हर एक बोझ तूने लिया है -2 मेरी खुशियों की तू है वजह तेरे जैसा न कोई मिला मैंने ढूंढा ये सारा जहां…..