हिन्दी
मन मंदिर में यीशु आया
दिल मेरा खुशियों से भर गया ... (2)
हालेलुयाह-हालेलुयाह
हालेलुयाह हालेलुयाह हालेलुयाह
आत्मा से भरकर स्तुति करें
उसकी जय जयकार करें ... (2)
उसने नया जीवन दिया ... (2)
दिल मेरा खुशियों से भर गया
हालेलुयाह...
धन्यवाद यीशु का करते रहे
आशीषों से भरते रहे ... (2)
मंदिर यीशु से भर गया ... (2)
दिल मेरा खुशियों से भर गया
हालेलुयाह...
जब से आया यीशु मन मेरे
दूर हुए गम दिल से मेरे ... (2)
शैतान का डर दिल से गया ... (2)
दिल मेरा खुशियों से भर गया
हालेलुयाह...