हिन्दी
को - मन तो प्रभु का मंदिर है,
तन उसे दान करो, अपने प्रभु की सेवा में,
सब अपना दान करो !
1. याद भी है जन्में थे तुम, पाप के सागर में,
येशू तुम्हें लेने आया है, पाप के सागर में,
प्यारे प्रभु के नाम के लिए, कुछ अपना दान करो
अपने प्रभु ...
2. तुम तो भटकते थे दुनिया की, अनजानी राहों मे,
येशू बचाकर लाया तुमको, प्यार से बाहों मे,
जो भी मिला है प्रभु से तुम्हे,औरों को दान करो
अपने प्रभु ...
3. येशू ने अपना बलिदान दिया हैं, मेरे तुम्हारे लिए,
येशू तुम्हें लेने आएगा, स्वर्ग की सवारी पर,
जो भी मिला है प्रभु से तुम्हे, औरों को दान करो !
अपने प्रभु