हिन्दी
को - मसीह तू मेरी जिंदगी, मसीह तू मेरी जान है
तेरे बिन ऐ मसिह यह दिल विरान है
१. मेरे दिल की विरानी ने मुझे अब बहुत तडपाया
खिला यह प्यार, मेरा दिल रूहे बनके बहार आया
तेरे इस प्यार ने, किया एहसान है,
तेरे बिन ऐ मसीह
२. मैं था मुजरिम, मगर तू खुद उठाकर भार कंधोंपर
चढा था कलवरी पहाड लेकर सलीब मेरे खातिर
तेरे इस प्यारने, किया हैरान है तेरे बिन ऐ मसीह
३. मैं जीवन भर तेरे ही प्यार के अब गीत गाउंगा
तू ही है जिन्दगी की राह मै दुनिया को बताउंगा
सूली पर अब मेरा यह दिल कुरबान है,
तेरे बिन ऐ मसिह