हिन्दी
तो दिल ना देना दुनिया को जो तुम्हें बरबाद करें
तो दिल देना मसीह को जो तुम्हें हरदम याद करें
मसीह के ख़यालों में हरदम दिल है दीवाना मेरा
किसिको खबर ही नहीं है यीशु सहारा मेरा ... (3)
तुझसे हमारी मोहब्बत
तुझसे हमारा है नाता ... (2)
तुझसे हमारा है नाता
पापीं को तूने सवारा
तू है दयालु यीशु ... (2)
मसीह के ख़यालों में...
अंधों को तूने दिखाया
लंगड़ो को तूने चलाया ... (2)
आँधी को तूने थमाया
मुर्दो को तूने जिलाया ... (2)
मुर्दो को तूने जिलाया
दरिया में कश्ती पड़ी है
यीशु सहारा मेरा ... (2)
मसीह के ख़यालों में...
मसीहा मेरा हो गया है
जहाँ में मुझे क्या कमी है ... (4)
जहाँ में मुझे क्या कमी है
मुझे ज़िंदगी देनेवाले
तुझसे है नाता मेरा
मसीह के ख़यालों में...