हिन्दी
मसीह तू हमको बचाले
गुनाहों से छुड़ा ले
टूटी हुई है ये नैया
मसीहा तू पार लगा ले … (2)
मसीह तू हमको बचाले...
पतवार टूट चुकी है
दिखता नही किनारा
ऐसे में तू ही मसीहा
दिखता तू ही सहारा … (2)
मसीह तू हमको बचाले...
हिम्मत हार रही है
छा रहा है अँधेरा
ऐसे में ए मसीहा
एक तू ही है सितारा … (2)
मसीह तू हमको बचाले...
वो सुबह जा रही है
ये रात आ रही है
ऐसे में ए मसीहा
राह तू हमको दिखा दे … (2)
मसीह तू हमको बचाले...