हिन्दी
मसीही जिंदगी आनन्द की जिंदगी
है जिसका दाता येशु मसीह जी
चाहे कष्ट आयें चाहे नष्ट होवे
येशु है मेरा हमेशा साथी
१ दुनिया की मद्द जब बंद हो जाये
लोग हमें जब छोड़ भी देवे
छोड़ के भाई त्याग भी देवे
यूसुफ का प्रभु है मेरा साथी
२. अन्धकार जग में जब फैल जावे
राजा और हाकिम शत्रु हो जावे
वह अग्नि कुण्ड हो, शेरो की मांद हो
दानिएल का प्रभु है मेरा साथी
३. वह मेरा मित्र है वह मेरा चरवाहा
वह मेरा राजा हमेशा साथ है
हम दबे क्यों रहे हम व्याकुल क्यों रहे
प्रभु के पुत्र सब गाते ही रहें
4 तुरही को सुनने का वक्त अब आ गया
अपने प्रभु को शीघ्र ही देखूंगा
तु जल्दी आयेगा, देर न करेगा
इन्तज़ार मुझको तेरा यीशु जी