Me Yahova Ka Geet Gaunga

हिन्दी

मैं यहोवा का गीत गाऊँगा क्यूंकि वो महा प्रतापी है ... (2) घोड़ो समेत सवारों को उसने समुद्र में डाल दिया यहोवा परमेश्वर मेरा बल और भजन का विषय है मेरा प्रभु वही है वो मेरा उद्धार भी है मैं उसकी स्तुति करूँगा मैं उसको सराहूँगा ... (2) मैं यहोवा का गीत गाऊँगा... फिरौन के रथ और सेना को उसने समुद्र में डाल दिया गहरे जल ने उन्हें ढाँप लियां वे पत्थर की नाई डूब गए यहोवा योद्धा है उसका नाम यहोवा है ... (2) मैं यहोवा का गीत गाऊँगा... यहोवा मेरा दाहिना हाथ शक्ति में महा प्रतापी तू अपने विरोधियों को महाप्रताप से गिरा देता तू कोप भड़काता है वे भस्म हो जाते है ... (2) मैं यहोवा का गीत गाऊँगा...