Mera Bharosa (Aashrayam Yeshuvil)

हिन्दी

मेरा भरोसा येशु में है, धन्य हूं मैं, धन्य हूं मैं; तसल्ली मुझको वो देता है, धन्य हूं मैं, धन्य हूं मैं। 1 अंधेरे राहों में, मैं चलते वक्त, प्रभु के चरणों में गिर पड़ता हूं; करुणामय प्रभु अपने हाथों से, संभालेगा मुझे संभालेगा। 2 कलवरी येशु मेरा प्रभु, मृत्यु से वो जी उठा है; मृत्यु के ऊपर जय पाया येशु, मेरा प्रभु मेरा प्रभु। 3 कितना मैं धन्य इस जग में, और कहीं नहीं मिल सकता है आनंद की भरपूरी येशु में मिलतीहै, आंसू भरा जीवन इस जगह में।