हिन्दी
मेरा जीवन मेरा तन मन
तू है खुदा (2)
मेरे लिए जान दी
खुदा का मेमना
मेरे लिए आने वाला
वो मसीहा
खोया हुआ था
तूने ढूंढ लिया
मुझको बचाने
तूने जान तक दिया
क्या दे सकता हु
बदले में तेरे प्यार के
टूटा हुआ ये दिल तुझे
समर्पण करू
मृत्यु को हराकर
तू मृत्युंजय हुआ
रूह से भर कर
मुझको परिपूर्ण किया
बहु मूल्य प्रेम का
गवाह बन कर में
पूरे संसार में
ये प्रगट करू
तूही तूही तूही खुदा (2)