Mera Prabhu raj krta hai - Ente Daivam Vaazhunnu

हिन्दी

मेरा प्रभु राज करता हैं दिन में और रात में भी आकाश और धरती पर भी मेरा प्रभु राज करता हैं Ch: वह राज करता हैं, यीशु राज करता हैं नित्य पुरोहित वह राज करता हैं वह राज करता हैं, यीशु राज करता हैं राजाओं का राजा राज करता हैं (2) 1. अशांत और उपद्रवी, सागर के बीच में भी मेरा प्रभु राज करता हैं -2 चिंतित मन में भी, बेचैन दिल में भी मेरा प्रभु राज करता हैं -2 2. सातगुणा अधिक, धधकते हुए भट्ठे में भी मेरा प्रभु राज करता हैं -2 आग के बीच में भी, चौथा मनुष्य बनके मेरा प्रभु राज करता हैं -2 3. अकेले कारावास में, पतमुस के द्वीप पे भी मेरा प्रभु राज करता हैं -2 आग कि ज्वाला समान, आँखों से दृष्टि रखके मेरा प्रभु राज करता हैं -2 4. सूखे कुए में, और पोतीफर के घर में भी मेरा प्रभु राज करता हैं -2 कारागार में भी, राजा के आसन में भी मेरा प्रभु राज करता हैं -2