Mera Priya dayom hath - En priyan valam

हिन्दी

मेरा प्रिय दायाँ हाथ पकड़कर चलाता है दिन प्रति दिन सुख के पलों में दुःख के पलों में भी मुझको ना त्यागेगा मेरा प्रिय मै न डरूंगा मैं न डरूंगा प्रतिकूल कितने भी आये तो मैं न गिरूंगा मैं न गिरूंगा प्रलोभन कितने भी आये तो वो ही संभालेगा वो ही तो पालेगा अंत तक चलाएगा मेरा प्रिय आगे गरजता लाल समुन्दर शत्रु की सेना भी पीछा करे लाल समुंदर में राह बनाकर ले जाएगा मुझे जयवंत उस पार आग की भट्टी चाहे मेरे विरुद्ध जले शद्रक के जैसे जब डाला जाऊं मेरे ही संग वो अग्नि में उतर कर जले बिना मुझे छुड़ाएगा गर्जन करते शेरों की गुफा में दानिएल के जैसे जब डाला जाऊं शेरों को रचनेवाला है मेरा प्रभु आँखों की पुतली जैसे संभालेगा करीत नाले का पानी भी सूखे कौए का आना भी जब रुक जाए सारपत प्रबंध कर एलिया का पोषणहार मुझको भी पालेगा मेरा प्रिय मिटटी से मिटटी में मिल जाऊं तो भी मेरा रखवाला यीशु छोड़ेगा ना मुझको जिलाएगा स्वर्गीय देह में महिमा में मुझको अपनाएगा