हिन्दी
1 मेरा यीशु मसीह जब इस दुनिया मे था
उसने कितने अच्छे काम किये
कभी भीड़ को खिलाया
कभी मुर्दो को जिलाया
और रोगीयों को चंगा किया 2
जयजयकार जयजयकार
यीशु की जयजयकार (2)
2 भीड़ थी पॉच हज़ार
चेले थे ब्ल्कुल लाचार
सुझा किसी को न कोई उपाय
एक लड़का वहा आया
रोटी पॉच मछली लाया
यीशु ने दिया सबको खिला
3 चार दिन से कबर बंद
आती उसमें से दुर्गन्ध
किसी को ना था कोई विशवास
यीशु ने पुकारा लाज़र बाहर निकल आ
यीशु ने दिया लाज़र को जिलास
4 बच्चे हम है प्यारे प्यारे
हम है जगत के उजियारे
आज्ञा हम उसकी सदा मानेंगे
चाहे खुषी हो या गम
रहेंगे हम उसके संग
आज्ञा उसकी माना करेगें