हिन्दी
मेरा बोझ उठाता है वो, यीशु
है जानता वो मुझे, यीशु
आशीष मे भी, आंसुओ मे भी
यीशु काफी सदा।
यीशु मेरा प्रियतम है वो
यीशु मुझे प्राणो से प्रिय
आशीष मे भी, आंसुओ मे भी
यीशु काफी सदा।
ये शरीर दुर्बल हो
यीशु छोडे ना साथ
हो जाऊं अकेला जो मैं
यीशु ना भूलेगा
आशीष मे भी, आंसुओ मे भी
यीशु काफी सदा।