Mera ek hi mitra yeshu mera

हिन्दी

मेरा एक ही मित्र यीशु मेरा सब कुछ है लाखों में वो मेरा एक ही प्रिय है वो शारोन का गुलाब है और भोर का तारा है लाखों में वो मेरा एक ही प्रिय है उसके दुःख से मुझको शांति और आनंद मिलता है उसका क्रूस मुझको चंगा करता है वो शारोन का गुलाब है और भोर का तारा है लाखों में वो मेरा एक ही प्रिय है १. मेरा सारा बोझ उठाया मुझे चंगा कर दिया पावों को मेरे स्थिर किया है जब अकेला था भटकता और सब ने छोड़ दिया यीशु मेरा प्यारा मित्र बन गया २. अब मैं जीवन भर उसी की महिमा करूंगा हाथ उठा के उसकी स्तुति करूंगा यीशु के लिये जीऊँगा और उसमें मरूँगा अब वही मेरी एक मात्र आशा है