हिन्दी
मेरा सब कुछ यीशु है, मेरा प्रभु है
कमी और खुशहाली में, मेरा बल है
मुझे दिया जीवन दान, होकर कुर्बान
मेरा सब कुछ यीशु है, मेरा प्रभु वो है
लोग मुझसे पूछते, और कहते हैं
ख्रीष्ट यीशु कौन है? क्या वो सामर्थी है?
वो है मेरा मसीहा, अबदी चट्टान
सुन लो ये गवाही, लाओ उस पर ईमान...
खुशियां वो देता, इस सफ़र में
बेहद तसल्ली, मेरी मायूसी में
अभिषेक है करता, अपनी आत्मा से
मांगने से पहिले, देता कसरत से...
गिरने से मैं बचता, आज़माइशों में
जब उसका वचन, रहता दिल में
जयवंत से भी बढ़कर, मेरे यीशु में
शैतान और पाप पर जय पाता मैं...
मधु से भी अधिक है मीठा, चट्टान के मधु से भी मीठा
मेरा यीशु सबसे मधुर है
चख कर देखो, प्रभु भला है
उनका प्रेम और उनकी दया अद्भुत है...