Mere Sath Rahna

हिन्दी

मेरे साथ रहना, मेरे यीशु मैं तेरे बिना जी ना पाऊँगा … (2) हालेलूया, हालेलूया, हालेलूया, हालेलूया … (2) प्रार्थना के समय मेरे प्रभु तुम बनो वचनो के समय मेरे गुरु तुम बनो … (2) मेरे साथ रहना… तूफ़ानो के समय मेरी नैया तुम बनो अंधकार के समय मेरी ज्योति तुम बनो … (2) मेरे साथ रहना… आँसुओ के समय मेरी माता तुम बनो डर के समय मेरे पिता तुम बनो … (2) मेरे साथ रहना…