हिन्दी
मेरे जीवन का मकसद तू है,
मेरे जीने का कारण तू है,
मैं जीयूँ या मरूँ, वो तेरे लिये है
तू मेरा प्रभु
1 पिछला सब भूलकर, मैं आगे दौड़ा चलूँ
जो मेरे लिये धन था, उसको मैं त्याग दूँ 2
कि मैं पाऊँ उससे पुरस्कार, दौड़ा मैं जाऊँ 2
मैं जीयूँ या मरूँ... मेरे जीवन...
2 मुझ पर हुई है कृपा, बेकार ना जाने दूँ
जिसने मुझे है चुना, उसकी और मैं बढ़ूँ 2
देखूँ तेरी सलीब पर, खिंचा मैं जाऊँ 2
मैं जीयूँ या मरूँ... मेरे जीवन...