हिन्दी
मेरी आरज़ू तू है
मेरी जुस्तजू तू है
मेरे जीने की तमन्ना भी तू … (2)
मेरी आरज़ू तू है…
यीशु के पास हम चले
हर घड़ी उसे पुंजे
अपने अरमानो को दे-दे
और मिलकर हम गायें … (2)
मेरी आरज़ू तू है…
संघर्षो की ज़िंदगी
सवालों का कोई अंत नहीं
कोई आसरा कल हो ना हो
फिर भी हम गाएंगे … (2)
मेरी आरज़ू तू है…
इंतेज़ार करते है
सदियों से हम उस दिन का
आसमाँ जब दमकेगा
दूतों संग गाएँगे … (2)
मेरी आरज़ू तू है…