Mujhe Yeshu Ka Pyar Mila Hai

हिन्दी

मुझे यीशु का प्यार मिला है मुझे काम नहीं अब किसी का मतलब की ये दुनिया सारी कोई नहीं है किसीका ... (2) झूठा प्यार जताने हमसे दुनियावाले आएं फूल जब भी मांगे हमने ज़हरीले कांटे पाएं कांटो के बदले कलियाँ बिछाना यीशु से मैंने है सीखा मुझे यीशु का प्यार... अपनों ही ने ठोकर मारी गैरो से शिकवा करून क्या दिन को मैंने पाया अँधेरा रातों की बात करून क्या यीशु का नाम बना मेरी ज्योति काम नहीं अब दिये का मुझे यीशु का प्यार... प्यार बसा है यीशु का दिल में कितना है कैसे बताऊँ दिल में तमन्ना है अपने प्रभु के पास मैं कब जाऊं अब तो सच्चा साथी है यीशु चैन है वो देता मुझे यीशु का प्यार...