Mujhey ek naya shreshth - Enikkoru Uthamageetham

हिन्दी

मुझे एक नया श्रेष्ठ गीत, मेरे प्रिय के लिए है गाना, मेरे यीशु के लिए लिखा यह गीत, है शारोन के गुलाब सा कोमल । (२) मेरे ह्रदय को छू ले जो घावों को सहला दे जो, यीशु जैसा कोई मुझको, मिला ही नहीं, इतनी बड़ी खुशी को मेरे जीवन में मैं पाऊंगा, प्रभु मैंने ऐसा कभी, सोचा ही न था । दस हज़ारों में अति श्रेष्ठ, मेरा प्रियतम, मेरा यीशु, मेरे दिल जीतनेवाला प्रभु, सर्वांगः सुन्दर मेरा यीशु । मरुभूमि में अधमरा होकर, कोई आँखें देखे बिना मैं बिलखा जब, प्रेम के ध्वज से मुझे ढांपा, प्यार से नाम लेकर किया, मेरा आलिंगन ।(२) स्वर्गीय भवन तैयार करके वो, शीघ्र मेरा यीशु मुझको लेने आएगा, इस धन्य आशा की बाट जोहता हूँ, प्रेम हर दिन, उसके प्रति, बढ़ता ही जाए ।(२)