हिन्दी
मुझको मसीह के प्यार से
कोन जुदा कर सकता है
उसकी बुलाहट से मुझे
कौन जुदा कर सकता है
मेरा रहबर है वो, सरताज है वो 2
मेरा-मेरा उंचा गढ़ है वो, मेरा मेरा
मैं अपनी जुबां से और हाथों को उठाके
तेरी हम्द करता रहूंगा
जो भी तेरी इच्छा है खुदाया मेरे जीवन से
उसको मैं पूरी करुंगा;- मेरा रहबर...
मैं उम्र भर अपने यहोवा के नूरानी
चहरे का तलबग़ार रहूंगा
क्योंकि येसु ने ख़रीदा मुझे अपने लहु से
में उसका सदा ही रहूंगा
हमराज़ है वो, हमसाया है वो 2
मेरा-मेरा हमख़याल है वो, मेरा-मेरा 2
जीवन जल से मसीहा ने सींचा है मुझे
मैं उसमें ही बढ़ता रहूंगा
नाम लेके येसु ने पुकारा है मुझे
मैं उसके ही ताबे रहूंगा
मेरा हाफ़िज़ है वो, निगहबान है वो 2
मेरा-मेरा हमनवाज़ है वो, मेरा-मेरा