हिन्दी
मुश्किलें आएगी आने दो
सागर में तूफ़ान उठने दो ... (2)
हमें रुकना नहीं, हमें झुकना नहीं ... (2)
कार्य प्रभु का हमें करना है ... (2)
मुश्किलें आएगी आने दो...
पहाड़ है पर्वत है दुर्गम है
पथ पर गम के कांटे है ... (2)
हमें रुकना नहीं, हमें हटना नहीं ... (2)
सियोन का शिखर हमें चढ़ना है ... (2)
मुश्किलें आएगी आने दो...
अँधेरा छाया है छाने दो
आँधी तुफानो को आने दो ... (2)
हमें रुकना नहीं, हमें खोना नहीं ... (2)
यीशु का प्रचार हमें करना है ... (2)
मुश्किलें आएगी आने दो...