Na Koi Tha Na Koi Hai

हिन्दी

ना कोई था ना कोई है और ना कभी कोई होगा ... (2) यीशु के जैसा ... (3) उसके जैसा बड़ा काम कोई नहीं कर सकता उसके सिवा पानी पर कोई नहीं चल सकता ... (2) सारी दुष्टात्मा उससे डरती है कदमों पे गिरके सजदा करती है ... (2) उसके जैसा कोई है कहाँ ना कोई था ना कोई है... उसके जैसा सच्चा प्यार कोई नहीं कर सकता उसके बिना उद्धार कोई नहीं दे सकता ... (2) वो खोलता है अंधे की आँखें और तोड़ता है पापों की सलाखें ... (2) वही तो है सच्चा खुदा ना कोई था ना कोई है...