Nahin darna ab se

हिन्दी

नहीं डरना अब से नहीं डरना इम्मानुएल सदा तेरे साथ है। तेरी भलाइयों को गिन नहीं सकते कामों में तू प्रभु कितना महान है - 1 सिंहों की माँद में डाल दिया जाए तब भी न घबराना आग की ज्वाला जब तुझे घेरे तब भी न घबराना आँखों की पुतली समान वह संभाले हाथों में वो तुझे थामे रखेगा 2 साथ में तेरे कोई न होवे तब भी न घबराना साथ तेरे सहने कोई न होवे तब भी न घबराना हाथों में गढ़कर रखा जो तुझको साथ तेरे चलेगा और साथ रहेगा