हिन्दी
नम्रता से रहना यीशु ने कहा
अपने आप को छोटा कर यीशु ने कहा
धन्य है वे जो नम्र है
पृथ्वी के अधिकारी होंगे … (2)
नम्रता से रहना यीशु ने कहा
अपने आप को छोटा कर यीशु ने कहा
धन्य हो तुम जब मेरे कारण सतायें जाते हो
तुम्हारे विरुद्ध बातें करके तुम्हारी निंदा करते है
लेकिन आनंदित और मगन होना तुम्हारा फल स्वर्ग में है … (2)
नम्रता से रहना…
गुरु होकर भी यीशु ने चेलो के पाँव धोए
महान प्रभु होकर भी हमारे लिए रोए
मानवजाती के लिए खुद को उसकी शरण किया … (2)
नम्रता से रहना…
यीशु ने अपने आप को ऐसा नम्र किया
महान प्रभु होकर भी सूली पर वो चड़ा
उसके जीवन से हमे सबको है सीखना … (2)
नम्रता से रहना…