Naya Jivan

हिन्दी

नया जीवन तूने दिया पापों से छुड़ाया चट्टानों पे तूने मुझे बिठाया शैतान की ताक़त से तूने मुझे छुड़ाया गाऊँगा तेरे ही नाम सुबह शाम ज़िंदा खुदा फिरसे उठा जीवन नया तूने दिया यीशु मसीह है उसका नाम छोड़ूँगा ना अब तेरे साथ सबको बताऊंगा मैं आज चाहूं तुझे ही मैं क्यूँ सुबह शाम चाहो तो आओ तुम मेरे साथ बोझों को लाओ यीशु के पास मुक्ति और शांति पाओगे तुम चाहो तो आओ मेरे साथ मुर्दे को जगाया अंधे को दिखाया कोढ़ी को भी तूने चंगा किया दुनिया के पापों में जो डूबे हुए थे उनको भी तूने प्यार किया ज़िंदा खुदा फिरसे उठा जीवन नया तूने दिया यीशु मसीह है उसका नाम छोड़ूँगा ना अब तेरे साथ सबको बताऊंगा मैं आज यीशु है मेरा खुदा चाहो तो आओ तुम मेरे साथ बोझों को लाओ यीशु के पास मुक्ति और शांति पाओगे तुम चाहो तो आओ मेरे साथ