Naya jeevan shuru

हिन्दी

नया जीवन शुरू करेंगे प्रभु की आशीषों के साथ अपना घर बनाएंगे जहाँ प्रभु रहता है - हम तो स्वर्ग बनाएंगे 1 प्यार से बातें करेंगे हम प्यार से सब दे देंगे हम प्यार न होकर इस जीवन में जीवन है बेकार 2 एक ही साथ जीएंगे खाएंगे और सोएंगे एक ही मन के होकर ही हम रहेंगे हर दम साथ 3 एक दूसरे का यह दोष हम कभी न देखेंगे जैसा यीशु ने प्रेम किया – हम भी करें वैसा 4 हर पल क्षमा करेंगे हम गुस्सा नफरत छोड़कर हर दम एक दूसरे का रखेंगे ख्याल 5 हर दिन एक मन होकर प्रभु के चरणों में बैठेंगे प्रार्थना बिनती और निवेदन करेंगे हर दम साथ