हिन्दी
ओ मोरे साथियाँ, ओ मोरे साथियाँ … (2)
मोरे मसीहा ने दुनिया बनाई … (2)
तू घूम-घूम के देखले … (2)
ओ मोरे साथियाँ…
मोरे मसीहा ने मछली बनाई … (2)
तू पानी में जाके देखले … (2)
ओ मोरे साथियाँ…
मोरे मसीहा ने इंसान बनाया … (2)
तू काला गोरा देख ले … (2)
ओ मोरे साथियाँ…
मोरे मसीहा ने फूल बनाया … (2)
तू रंग बे रंगी देखले … (2)
ओ मोरे साथियाँ…