हिन्दी
ओ प्रभु मैं जीना चाहता हूँ
करुणा का जल मैं पीना चाहता हूँ ... (2)
तेरे हाथों से प्रभु तेरे हाथों से ... (2)
ओ प्रभु मैं जीना चाहता हूँ...
अपनों से हूँ मैं मारा
सुना लगे मुझे जग सारा ... (2)
खुद से लड़ कर मैं जंग को
दोनों तरफ से हूँ हारा
प्रीत तेरी मैं पाना चाहता हूँ
ओ प्रभु मैं जीना चाहता हूँ...
आखरी है साँसे अब
प्राण जाएं न जाने कब … (2)
आइना ह्रदय का टुटा मेरा
बिखरे हुए है टुकड़े सब
दिल अपना तुझे देना चाहता हूँ
ओ प्रभु मैं जीना चाहता हूँ...