हिन्दी
परमेश्वर पिता परमेश्वर
तू हि है दाता हमारे जीवन का
जीवन से भी है उत्तम
तेरी करुना सदा हम पर(2)
1. बंजर ज़मीन से तू उगाता है फसल
सूखी नदी से तू बहाता प्रेम जल (2)
यह आसमा और यह ज़मीन
गाती है तेरी ही महिमा (2)
2. हमको बनाया तूने अपने रूप में
अनंत जीवन देता तू इस संसार में
यह ज़िंदगी मेरी सदा
गाती है तेरी हि महिमा